Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. डभरा पुलिस ने रामभांठा गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

डभरा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पार में सुरेश कुमार महिलांगे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुरेश कुमार महिलांगे के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

पुलिस ने रामभांठा गांव निवासी आरोपी सुरेश कुमार महिलांगे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!