Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महुआ शराब और स्कूटी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने पोता गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मथुरा प्रसाद खूंटे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए पोता से जमगहन गांव की ओर जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी माथुर प्रसाद खूंटे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी जमगहन गांव निवासी मथुरा प्रसाद खूंटे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!