Deputy CM Arun Sao ka Manch Toota: स्वागत के दौरान टूटा मंच, भरभरा कर जमीन पर गिर पड़े उपमुख्यमंत्री अरुण साव… VIDEO, 2 दिन पहले कैबिनेट मंत्री भी गिरे थे कोरबा में

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लोरमी विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोरमी में आज डिप्टी सीएम अरुण साव एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए, दरअसल, लोरमी से विधायक निर्वाचित हुए अरुण साव अपनी जीत के बाद पहली बार आज लोरमी पहुंचे थे. डिप्टी सीएम अरुण साव का जगह-जगह स्वागत भी भाजपाइयों ने किया. इसी दौरान पुराना बस स्टैंड के पास अरुण साव के स्वागत के लिए बनाए गया मंच टूट गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मंच टूटने के चलते उसके ऊपर चढ़े डिप्टी सीएम अरुण साव समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता भरभरा कर जमीन पर गिर गए. इस घटना में अरुण साव बाल बाल बच गए, वहीं कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई है.

वीडियो में आप देख पा रहे होंगे कि कैसे मंच पर अरुण साव मौजूद है. इसी बीच मंच भर-भराकर गिर जाता है. VIDEO…

2 दिन पहले केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मंच से गिर गए थे

मंत्री बनने के बाद लखनलाल देवांगन पहली बार शनिवार को अपने गृह नगर कोरबा पहुंचे थे. विधानसभा चुनाव कार्यालय के बाहर उन्हें लड्डू से तौलने का कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इसके बाद मंच पर उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी. मंच पर क्षमता से ज्यादा लोगों के चढ़ने से मंच अचानक टूट गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!