Sakti Big News : धान से भरा ट्रक नदी में घुसा, बड़ा हादसा टला, मौके पर जुटी लोगों की भीड़, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के मुक्ता गांव में धान से भरा ट्रक सोन नदी में जा घुसा. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. ट्रक के नदी में गिरने से धान भीग गया है. इससे नुकसान की सम्भावना है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर पिंटू पासवान, मुक्ता के धान खरीदी केंद्र से ट्रक में 30 टन धान लोड कर बाराद्वार ले जा रहा था, तभी ट्रक का ब्रेक फैल होने से धान से भरा ट्रक सोन नदी में जा घुसा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

नदी में पानी होने से ट्रक में भरा धान भीग गया है. इससे काफी बड़ा नुकसान हुआ है. फिलहाल, हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!