UPSC सीएसई इंटरव्यू की कैसी हो तैयारी कि आ जाएंगे फुल मार्क्स, यूपीएससी सिलेक्शन के जोरदार Tips

नई दिल्ली. यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं और अब उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में भाग लेना होगा. ये तो आप जानते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, लेकिन शायद ही यह आपको पता हो कि इसका इंटरव्यू भी कम टफ नहीं होता है. यूपीएससी सिविल सर्विस इंटरव्यू कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक पैनल लेता है और इसके मार्क्स डिसाइड करते हैं कि आप यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है कि नहीं क्योंकि मेरिट लिस्ट सीएसई मेंस रिजल्ट के मार्क्स और इंटरव्यू में मिले मार्क्स के आधार पर तैयार की जाती है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

अगर आपका सिलेक्शन यूपीएससी इंटरव्यू के लिए हुआ है तो आपको बता दें कि इसमें आपको 275 मार्क्स हासिल करने होंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान नीचे दिए बातों का ख्याल रखना होगा-

सबसे पहले उम्मीदवारों को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म-II भरना होगा. डीएएफ यानी डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म II यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मौजूद है.

इसमें उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी के साथ शौक, रुचि, सर्विस और कैडर राज्य से संबंधित अन्य जानकारियों को भरना होगा.

यूपीएससी इंटरव्यू केवल आपकी बुद्धि का नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी का इंटरव्यू है. ऐसे में महिला हैं या फिर पुरुष फॉर्मल ड्रेस कोड फॉलो करें.

महिला है तो यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू में सलवार सूट या फिर साड़ी पहनकर जाएं. कानों में छोटी सी ईयर रिंग पहनें, भारी-भरकम गहने न पहनें. वहीं पुरुष उम्मीदवार सूट, टाई के साथ पैंट, शर्ट पहन कर जाएं. लेदर फॉर्मूल सूज के साथ बेल्ड और हाथ में घड़ी पहनकर जाएं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

यूपीएससी इंटरव्यू में करंट अफेयर्स से काफी सवाल रहते हैं, ऐसे में करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है. इसके लिए टीवी चैनल देखने के साथ इंग्लिश और हिंदी अखबारों को रोजाना पढ़ें.

जिस राज्य से हैं या जिस राज्य से आपका खास नाता है, उसकी पूरी हिस्ट्री, जियोग्राफी और बायो और संस्कृति की जानकारी रखें.

जिस विषय में बैचलर डिग्री की है, उसपर मजबूत पकड़ रखें. हिंदी या इंग्लिश जिस भाषा में कंफोर्टेबल है, उस लैंग्वेज पर मजबूत पकड़ रखें.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!