Fraud Arrest : बैंक कर्मचारी बताकर रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने बैंक कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक की आईडी दिलाने के नाम पर रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, एक अन्य आरोपी फरार है.

 



बम्हनीडीह पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हीराराम केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी निर्मल चंद्रा और उसके एक अन्य साथी के द्वारा बैंक कर्मचारी बताकर, किओस्क बैंक की आईडी दिलाने के नाम पर पीड़ित हीराराम केंवट और उनके साथियों से 10 हजार रूपए फोन पे के माध्यम से और नगदी रकम 10 हजार रुपए लिए थे. जिसके बाद आरोपियों के द्वारा आईडी नहीं दिलाने और ठगी करने पर पुलिस ने आरोपी निर्मल चंद्रा और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ IPC की धारा 420 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

इसके बाद पुलिस ने रुपए की ठगी करने वाले सारंगढ़ जिला उच्चभिठ्ठी गांव निवासी निर्मल चंद्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी और उनके एक अन्य साथी के द्वारा 1 लाख 8 हजार 839 रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी निर्मल चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, साथ ही, मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!