IPL 2024 Auction: मिनी ऑक्शन में छुपे रुस्तम साबित होंगे ये 5 खिलाड़ी, हर बड़ी टीम की होगी नजर, जमकर हो सकती है धनवर्षा

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का बाजार सज चुका है। 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन टेबल पर कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। कई दिग्गज प्लेयर्स ने इस बार की नीलामी में अपना नाम भेजा है, जिन पर जमकर पैसों की बरसात होना तय माना जा रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे छुपे रुस्तम खिलाड़ी भी हैं, जिन पर हर बड़ी टीम की निगाहें रहने वाली है। आइए आपको ऐसे ही पांच प्लेयर्स के बारे में बताते हैं।

 



1. मुजीब उर रहमान
साल 2022 से अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को इस लीग में खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, इस बार के ऑक्शन में मुजीब के नाम पर बड़ी बोली लग सकती है। वर्ल्ड कप 2023 में अपनी घूमती गेंदों से मुजीब ने जमकर महफिल लूटी थी। भारत की पिचों पर मुजीब काफी कारगर भी साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

2. रोवमैन पॉवेल

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद रोवमैन पॉवेल के नाम पर इस बार ऑक्शन में बोली लगती हुई नजर आएगी। पॉवेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह गेंद से भी अहम किरदार निभा सकते हैं। कैरेबियाई ऑलराउंडर के पास बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता है, जिसके चलते कई बड़ी टीमें उन पर दांव खेल सकती हैं।

3. फिलिप सॉल्ट
इंग्लैंड के इस बैटर ने आखिरी सीजन के अंत में अपनी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी थी। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने सॉल्ट को रिटेन नहीं करने का फैसला लिया है। सॉल्ट की खास बात यह है कि वह काफी तेजी से रन बटोर सकते हैं और चंद ओवर्स में इंग्लिश बैटर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखता है। यही वजह है कि मिनी ऑक्शन में उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

4. गेराल्ड कोएत्जी
वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने अपनी बॉलिंग से हर किसी को प्रभावित किया था। कोएत्जी के पास रफ्तार है और वह बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के साथ गेंदबाजी करना भी जानते हैं। कोएत्जी की उम्र महज 23 साल है, लेकिन मिनी ऑक्शन में उनके नाम पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है।

5. जोश इंग्लिस
भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में जोश इंग्लिस ने शतकीय पारी खेलते हुए अपनी काबिलियत से हर किसी को परिचित कराया था। इंग्लिस टी-20 फॉर्मेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पिछले एक साल में कंगारू बल्लेबाज ने हर फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इंग्लिस के पास बिग बैश लीग में खेलने का अनुभव भी मौजूद है, जिसके चलते वह कई टीमों की बतौर विकेटकीपर पहली पसंद बन सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!