Janjgir News : ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ कार्यक्रम में अव्यवस्था, प्रोजेक्टर हुआ खराब, मायूस नजर आए लोग, कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही काफी कुर्सियां हुई खाली… फिर भी सांसद ने जिला प्रशासन की तारीफ की…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा गांव में ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ कार्यक्रम में काफी अव्यवस्था रही. यहां आयोजन के लिए वाहन में लगाया गया प्रोजेक्टर खराब हो गया, जिसके बाद लोगों में मायूसी देखी गई. कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल मौजूद थे.

 



प्रोजेक्टर के खराब होने से कार्यक्रम में पहुंचे लोग, वक्त के पहले ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए, क्योंकि सामने के अतिथियों को छोटे टीवी में कार्यक्रम देखने को मिल गया, लेकिन पीछे जो ग्रामीण पहुंचे थे, उन तक केवल आवाज ही जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

प्रोजेक्टर खराब होने की वजह से कार्यक्रम नहीं दिखने से लोग मायूस नजर आए और कार्यक्रम के खत्म होने के पहले ही लोग चले गए, जिसकी वजह से कार्यक्रम की शुरुआत के बाद कुर्सियां खाली रही. ऐसे में आयोजन के लिए की गई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

मीडिया ने जब सांसद गुहाराम अजगल्ले से सवाल पूछा तो उन्होंने सफाई दी और उन्होंने अव्यवस्था के बाद भी जिला प्रशासन की पीठ थपथपा दिया.

error: Content is protected !!