JanjgirChampa Big News : गुड़ाखू लाने के विवाद में पत्नी और पति ने खाया जहर, दोनों की हुई मौत, पहले पत्नी ने जहर खाया, फिर पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली, घटना से 4 बच्चे हुए अनाथ, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना के सेमरिया गांव में पति-पत्नी में गुड़ाखू लाने को लेकर विवाद हुआ और पहले पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली, फिर पति ने भी जहर सेवन कर अपनी जान दे दी. घटना से 4 बच्चे अनाथ हो गए हैं. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



जानकारी के अनुसार, सेमरिया गांव के शत्रुहन गोंड़ और उसकी पत्नी सहोदरा बाई में गुड़ाखू लाने के विवाद के बाद ऐसी स्थिति बन गई कि पहले पत्नी ने जहर पीकर जान दे दी. पति जब बकरी लेकर घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी का शव, खाट पर पड़ा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

घटना के बाद पति शत्रुहन, सदमे में आ गया, फिर जहर सेवन कर लिया. शत्रुहन को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

Related posts:

error: Content is protected !!