JanjgirChampa Action : अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 14 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में खनिज विभाग की द्वारा की गई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जांजगीर, चाम्पा, अकलतरा, पामगढ, शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जांच की गई.

 



खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 05 प्रकरण (05 हाईवा), खनिज पत्थर के 03 प्रकरण (03 हाईवा) खनिज मिट्टी के 01 प्रकरण (01 हाईवा) एवं खनिज कोयला के 03 प्रकरण (03 हाईवा/ट्रक) दर्ज किया गया। इसी तरह 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई की गई है. इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!