छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: पूर्व विधायक और उनकी पत्नी महापौर गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

रायपुर: पूर्व विधायक विनय जायसवाल और चिरमिरी की महापौर कंचन जाससवाल को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 साल पुराने मामले में रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

 



 

 

 

-दरअसल रेल रोको आंदोलन करने, पटरी पर बैठने के मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 25 लोगो को समन मिला था। लेकिन पूर्व विधायक विनय जायसवाल और उनकी पत्नी कंचन जायसवाल समन पर हाजिर नहीं हुई। अब रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'भरोसे का उठाया फायदा', छोटी बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात को पार करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल

 

 

 

जानकारी के मुताबिक रेल सुविधा को लेकर 2 साल पहले चिरमिरी विधायक रहे विनय जायसवाल, उनकी पत्नी कंचन जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर अनूपपुर–अम्बिकापुर रेल लाइन  प्रदर्शन किया था। समन जारी होन के बाद भी हाजिर नहीं होने पर रेलवे पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने शाल-श्रीफल देकर मितानिनों को किया सम्मानित, मितानिन दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!