JanjgirChampa Attack Arrest : चाकू से हमला करने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले 2 फरार आरोपी को कोटमीसोनार गांव से गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पहले भी मामले में अन्य 2 आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. उधारी रकम की मांग कर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था.



दरअसल, 14 नवम्बर को पीड़ित संजय यादव अपने साथी के साथ गांव के डबरी ठाकुरदिया के पास बैठा था. इसी दौरान 4 शख्स सुनील दास, शनिदास, विद्यानंद पटेल और प्रकाश वस्त्रकार शराब के नशे में आए. इसके बाद उधार की रकम की मांग करने लगा था. फिर चारों आरोपियों ने संजय यादव पर चाकू से हमला कर दिया था. घटना में संजय यादव को चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का बिगुल, युवा महापंचायत की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रेस वार्ता में NOB फॉर्म किया लॉन्च

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज किया था. घटना के बाद 2 आरोपी शनिदास मानिकपुरी और सुनील दास को गिरफ्तार किया गया था, वहीं 2 आरोपी विद्यानंद पटेल और प्रकाश वस्त्रकार फरार थे, जिसकी गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस संपन्न

error: Content is protected !!