Sakti FIR : युवक को कार ने मारी थी ठोकर, मौके पर हुई थी युवक की मौत, कार के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी पुलिस ने युवक को कार से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



फगुरम चौकी पुलिस के मुताबिक, भोज कुमार खूंटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह RKM पावर प्लांट में काम करता है और उसे लेने के लिए युवक अजिंक्या खूंटे बाइक से जा रहा था, तभी सुखदा गांव के पास पहुंचा हुआ था कि सामने तरफ से कार क्रमांक CG 11 BD 5710 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर अजिंक्या खूंटे की बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था. एक्सीडेंट से युवक अजिंक्या खूंटे की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर संजय भारती के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!