JanjgirChampa Big News : मार्बल पत्थर में दबकर 2 मजदूर की मौत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच… ऐसे हुआ बड़ा हादसा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में मार्बल पत्थर को वाहन से उतारते वक्त बड़ा हादसा हुआ है और मार्बल पत्थर में दबकर 2 मजदूर की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच कर रही है. दोनों मृतक मजदूर, तेंदुआ गांव के रहने वाले थे.

 



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के लक्ष्मी वस्त्रालय परिसर में वाहन से मार्बल पत्थर लेकर मजदूर गए थे और मजदूरों के द्वारा मार्बल पत्थर को अनलोड किया जा रहा था, तभी 2 मजदूर शरद चन्द्र यादव और योगेंद्र यादव, वाहन के ऊपर में ही मार्बल पत्थर में दब गए और दोनों मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पुलिस पहुंची और दोनों मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!