JanjgirChampa Big News : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, ‘सरकार की नीति गलत रही तो सदन से सड़क तक विरोध किया जाएगा’, ‘सरकार में अभी असमंजस की स्थिति, समय पर नहीं ले पा रही फैसले’, …ये भी दिए बड़े बयान… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद डॉ. चरणदास महन्त, जांजगीर-चाम्पा जिले के दौरे पर पहुंचे और अपने गृहनगर सारागांव पहुंचे, जहां कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया.
मीडिया से बात करते नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने कहा कि विस अध्यक्ष रहते सबको सीखा दिया गया है, इस बार दोनों तरफ से अच्छा और सौम्य माहौल रहेगा. CM की तारीफ करते कहा कि वे सीधे-साधे हैं. विपक्ष का दायित्व को बखूबी निभाया जाएगा, सरकार की नीति गलत रही तो सदन से सड़क तक विरोध किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

धान खरीदी को लेकर बड़ा बयान देते कहा है कि सरकार ने घोषणा के अनुरूप कोई फैसला नहीं किया है. अभी तक 18 लाख आवास के लिए कैबिनेट में पारित किया गया है, लेकिन लगता है कि ढाई लाख आवास ही बना सकते हैं. सरकार में अभी असमंजस की स्थिति है, सरकार समय पर फैसला नहीं ले पा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

विस में हार के बाद कांग्रेस में बिखराव को लेकर डॉ. महन्त ने कहा कि कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा. जिन्हें टिकट नहीं मिली, उनमें रोष होना स्वाभाविक है. सभी एक साथ रहेंगे और लोकसभा में बेहतर परिणाम दिया जाएगा.

error: Content is protected !!