JanjgirChampa Big Update : गोठान में 37 मवेशियों की मौत का मामला, शार्ट PM रिपोर्ट में जहर देने और हमले से मवेशियों की मौत का खुलासा, अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज, विस्तार से पढ़िए, पूरे मामले को…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के चंगोरी गांव के गोठान में 37 मवेशियों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शार्ट पीएम रिपोर्ट में जहर देने और हमला करने से मवेशियों की मौत की बात सामने आई है. इस मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 429, छ्ग पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 और छ्ग पशु प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 के तहत FIR दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

दरअसल, रविवार 10 दिसम्बर को चंगोरी गांव के गोठान में 37 मवेशियों की मौत होने की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे थे. फिर सोमवार 11 दिसम्बर को 37 मवेशियों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था.

यहां वेटनरी डॉक्टर ने जहर देने और हमले से मवेशियों की मौत होने की बात कही थी. मंगलवार को शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद अकलतरा पुलिस ने गोठान में मवेशियों की मौत के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा...

error: Content is protected !!