JanjgirChampa Update News : बड़े हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, दूल्हा-दुल्हन और BJP नेता सहित 5 लोगों की हुई थी मौत, सड़क सुरक्षा के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण, एक दिन पहले SDM, PWD के SDO और पुलिस अफसरों ने निरीक्षण किया था

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के पकरिया गांव के जंगल के पास सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन और BJP नेता सहित 5 लोगों की मौत की घटना के बाद रायपुर के लीड एजेंसी की सड़क सुरक्षा के डायरेक्टर संजय शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान यातायात प्रभारी प्रदीप जोशी भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान संजय शर्मा ने भविष्य में इस तरह की दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक सुझाव दिए. इससे पहले, 11 दिसंबर को अकलतरा SDM, PWD के SDO, यातायात पुलिस प्रभारी और मुलमुला थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

आपको बता दें कि 10 दिसंबर रविवार को बलौदा निवासी बीजेपी नेता ओमप्रकाश सोनी, उनके बेटे शुभम सोनी, बहु नेहा, उनकी दीदी रेवती, बहनोई सरजू प्रसाद की ट्रक और कार की भिड़ंत से मौत हुई थी. शिवरीनारायण में शादी के बाद दुल्हन को लेकर बलौदा लौट रहे थे और पकरिया ग़ांव के जंगल के पास ट्रक-कार में जोरदार टक्कर हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

हादसे में पांचों की मौत हो गई थी. इसके बाद 11 दिसंबर को अकलतरा SDM, PWD के SDO, यातायात पुलिस प्रभारी और मुलमुला थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया था. फिर आज सड़क सुरक्षा के डायरेक्टर संजय शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया है.

error: Content is protected !!