Janjgir Big Update : 78 लाख रुपये की लूट का मामला, एक साल बाद भी लूट का खुलासा नहीं हो सका, SP के निर्देश पर अब नए सिरे से जांच शुरू, SP ने पुलिसकर्मियों की बड़ी टीम गठित की, अब जांच में इस तरह किया जा रहा फोकस… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में शराब की कलेक्शन राशि 78 लाख की लूट के मामले का एक साल बाद भी खुलासा नहीं हो सका है. एसपी विजय पांडेय ने जिले के सबसे बड़े लूटकांड की जांच के लिए 25 पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम गठित की है. इस टीम के द्वारा जिन क्षेत्रों से बदमाश भागे हैं, उनकी बारीकी से जांच करेगी. लूटकांड की जांच टीम को जांजगीर सीएसपी योगिताबाली खापर्डे लीड कर रही हैं और टीम में सिटी कोतवाली, शिवरीनारायण , पामगढ़ थाना के टीआई को भी शामिल किया गया है. एसपी विजय पांडेय ने बताया कि लूटकांड की जांच नए सिरे से शुरू की गई है और बदमाशों के छिपने के ब्लैकहोल वाली जगह पर पुलिस ने तफ़्तीश शुरू की है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

दरअसल, पिछले साल 14 जनवरी 2025 को खोखरा गांव की शराब दुकान के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने कैश कलेक्शन की राशि 78 लाख रुपये को लूटकर भाग गए थे. बदमाशों ने गॉर्ड के पैर में भी गोली लगी थी, वहीं बदमाशों का पिस्टल दिखाते वीडियो CCTV में सामने आया था. नहर के रास्ते भागते भी बाइक सवार 2 बदमाश भी दिखे थे. जिले के इस सबसे बड़े लूटकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. अब एसपी विजय पांडेय ने इस मामले की जांच नए सिरे से शुरुआत की है और 25 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की है, जो बदमाशों के भागने वाले क्षेत्र के गांवों से सुराग जुटाने की दिशा में काम कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!