JanjgirChampa Big Update : शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभाठा मध्यान्ह भोजन प्रकरण में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, संबंधित महिला स्व-सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से पृथक करने का आदेश जारी, प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी

जांजगीर चांपा. विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा में मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने के पश्चात 25 विद्यार्थियों द्वारा पेट दर्द और गले में खराश की शिकायत किए जाने के मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कदम उठाए गए।

 



जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया विधालय में मध्यान्ह भोजन का संचालन राहुल महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा था। 13 दिसम्बर 2025 को विद्यालय में दर्ज 75 विद्यार्थियों में से 52 विद्यार्थी उपस्थित थे। उक्त दिवस खीर-पुड़ी का वितरण किया गया, जिसे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा ग्रहण किया गया। भोजन के बाद कुछ विद्यार्थियों द्वारा पेट दर्द एवं गले में खराश की शिकायत की गई।सूचना मिलते ही शिक्षकों द्वारा तत्काल शैक्षिक समन्वयक एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ को अवगत कराया गया। इसके पश्चात विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तरुण साहू एवं शैक्षिक समन्वयक संजय राठौर द्वारा विद्यालय पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से प्रभावित विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

चिकित्सकों द्वारा सभी विद्यार्थियों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया. जांच उपरांत ओआरएस घोल एवं पेट दर्द की दवाइयां दी गई. एहतियातन 4 बच्चों को बुखार की शिकायत पर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. वर्तमान में सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है. बच्चों को उपचार के पश्चात सुरक्षित रूप से घर पहुंचाया गया है.

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर सुब्रत प्रधान, थाना प्रभारी एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा विद्यालय एवं मध्यान्ह भोजन स्थल का निरीक्षण कर बच्चों के स्वास्थ्य की समीक्षा की गई। साथ ही, खाद्य सामग्री के नमूनों की जांच की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। एसडीएम जांजगीर द्वारा आदेश जारी कर राहुल महिला स्व-सहायता समूह चौराभाठा को मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से पृथक कर दिया गया है, वहीं संबंधित प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

कलेक्टर ने अधिकारियों से संपर्क में रहकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।उन्होंने ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मध्यान्ह भोजन के तहत गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!