JanjgirChampa Car Accident : पेड़ से टकराई बेकाबू कार, सवार 3 लोग घायल, कार हुई क्षतिग्रस्त

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव में मोड़ पर बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार में सवार 3 लोगों को चोट आई है. घायल 1 शख्स को जिला अस्पताल जांजगीर और 2 घायल को चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है. कार में सवार, तीनों शख्स सारागांव के रहने वाले हैं. दुर्घटना में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

दरअसल, सारागांव के मुख्य मार्ग से बस्ती की ओर कार जा रही थी, तभी बेकाबू होकर कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार में सवार 3 लोगों को चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भेजा गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!