Arrest : रेलवे कर्मचारी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की थी सुसाइड, ऐसे हुआ खुलासा, पूरी खबर पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रेलवे कर्मचारी पर शादी का दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 4 आरोपी को बिलासपुर जिले के देवरीखुर्द गांव से गिरफ्तार किया है. मामले में चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रेलवे कर्मचारी राकेश यादव के पास से मिले सुसाइड नोट और परिजन के बयान के बाद शादी के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई थी.

 



दरअसल, 09 नवम्बर को रेलवे कर्मचारी राकेश यादव ने अकलतरा के सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद पुलिस ने जांच कि तो पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था. इसके बाद शादी के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आई थी.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

मामले में पुलिस ने आरोपी पुनीराम यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी यादव और कृष्णा बाई यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 360, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद आज आरोपी पुनीराम यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी यादव और कृष्णा बाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!