JanjgirChampa Fire : कम्प्यूटर सेंटर में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के लायंस चौक के पास कम्प्यूटर सेंटर में आग लग गई. आगजनी से लाखों के नुकसान की खबर है. आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घण्टे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 



इस दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही. चाम्पा पुलिस मौके पर तैनात थी और आग बुझाने में स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस बल ने मदद की. आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!