Korba Car Fire : चलती कार में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे कार में सवार शिक्षक और उनका बेटा, फिर…

कोरबा. दर्री थाना क्षेत्र के रुमगढ़ा चौक के पास स्याहीमुड़ी के शिक्षक की चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. कार में शिक्षक और उनके बेटे सवार थे और कार से धुआं उठते देख दोनों जान बचाकर भागे. कुछ ही देर में कार में भीषण आग लग गई और धूं-धूंकर कार जलती रही. सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

 



इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

राहत की बात रही कि किसी को कुछ नहीं हुआ और कार में सवार शिक्षक और उनके बेटे, वक्त रहते कार से बाहर निकल गए. रुमगढ़ा चौक के पास सड़क पर कार में आग लगते ही लोगों की भीड़ जुट गई थी. कार में आगजनी की घटना उस वक्त हुई, जब शिक्षक और उनके बेटे, कोरबा से एनटीपीसी अपने घर जा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!