JanjgirChampa Fraud : बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, स्टेट बैंक और मंत्रालय में पहुंच होने की धौंस देकर दिया घटना को अंजाम

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कांशीदास महंत को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने स्टेट बैंक और रायपुर के मंत्रालय में पहुंच होने की धौंस दिखाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है. खास बात यह भी है कि आरोपी ने अलग-अलग व्यक्तियों को लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. मामले में आरोपी के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी बलौदा क्षेत्र के डोंगीपेंड्री गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

गौरतलब है कि 2 माह पहले कांशीदास महंत ने बगडबरी गांव की शांति बाई यादव को लोन दिलाने के लिए स्टेट बैंक और मंत्रालय में पहुंच बताकर झांसे में लिया. फिर कई लोगों को लोन दिलाने की बात कही और बताया कि 3 लाख का लोन लेने पर शासन द्वारा डेढ़ लाख छूट होने की बात कही.

फिर लोन दिलाने के एवज में 4 लोगों से 25-25 हजार रुपये ले लिए. इसके बाद लोन नहीं दिला पाया और ना ही रुपये वापस किया. इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी कांशीदास महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!