JanjgirChampa Murder : जीजा ने साले को मौत के घाट उतारा, टंगिया से हमला कर की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के नैया तालाब के पास जीजा ने टंगिया से हमला कर साले को मौत के घाट उतार दिया है. वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. खबर है कि आरोपी जीजा राजकुमार प्रजापति ने थाना में सरेंडर कर दिया है, लेकिन थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा का कहना है कि आरोपी जीजा फरार है. पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Good News : बेल्हा की महिलाओं ने मिसाल पेश की, गांव में 'नशाबंदी' की तो महिलाओं की पहल की हो रही जमकर तारीफ...

दरअसल, नैला निवासी लक्ष्मीनारायण चक्रधारी, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने अपने जीजा के घर बलौदा गया था. यहां जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर आरोपी जीजा राजकुमार प्रजापति ने अपने साले लक्ष्मीनारायण चक्रधारी को मौत के घाट उतार दिया. वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

error: Content is protected !!