JanjgirChampa Thief Arrest : ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने वाले नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की ट्रैक्टर ट्राली, चोरी करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर इंजन और कार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी करने वाले नाबालिग लड़का सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर की ट्राली, चोरी करने प्रयुक्त ट्रैक्टर के इंजन और कार को जब्त किया है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है. सभी आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं. मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत FIR दर्ज किया गया है.

 



दरअसल, 03 दिसंबर को खलिहान में रखी ट्रैक्टर ट्राली की चोरी हो गई थी. मामले में रिपोर्ट लिखाई गई थी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की. इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर जिले के सोनू खान, जितेंद्र महार, समेय लाल केंवट और नाबालिग लड़के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

आरोपी कार और ट्रैक्टर के इंजन के साथ पहुंचे थे, जिसके बाद ट्रैक्टर के इंजन से ट्राली को खींचकर ले गए थे. फिलहाल, आरोपी सोनू खान, जितेंद्र महार, समेय लाल केंवट और नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. मामले में 3 आरोपी को न्यायिक हिरासत में तो नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!