Sakti FIR : महिला से मारपीट करने वाले 3 आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी नगरदा पुलिस

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के जोबा गांव में महिला से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी बाबूलाल कंवर, शुकवारा बाई कंवर, गोमती कंवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 294, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, जोबा गांव की महिला लक्ष्मीनबाई सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में पूजापाठ कर रही थी, तभी बाबूलाल कंवर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट करने लगा. झगड़े की आवाज सुनकर शुकवारा बाई और गोमती कंवर ने भी मारपीट की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाया, फिर चाकू की नोट पर लूट, युवती समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

फिलहाल, मामले में नगरदा पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 आरोपी बाबूलाल कंवर, शुकवाराबाई कंवर, गोमती के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!