Web Series: दुनियाभर में क्यों तहलका मचा रही ये जापानी वेब सीरीज, आखिर क्या है खास?

नई दिल्ली. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कंटेंट को लेकर भाषाओं की सीमाओं को तोड़ा है। दुनिया की सभी प्रचलित भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं। कुछ वेब सीरीज और फिल्में मूल भाषा के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाती हैं। आपको याद होगा कि कोरियन सीरीज स्क्विड गेम ने दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

 



अब कुछ उसी रास्ते पर जाती दिख रही है नेटफ्लिक्स की सीरीज यु यु हाकुशो, जो इसी हफ्ते रिलीज हुई है। यह लाइव एक्शन फैंटेसी सीरीज है। एनिमे और मनगा (Manga) के फैंस को यह सीरीज जरूर पसंद जाएगी। यु यु हाकुशो जापानी मनगा सीरीज योशीहिरो तोगाशी द्वारा लिखित और चित्रित है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

क्या है इस सीरीज की कहानी?
यु यु हाकुशो की कहानी में हम एक जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाे उरामेशी युसुके के कारनामों को देखते हैं। उसके जीवन में एक आश्चर्यजनक मोड़ आता है, जब वो एक बच्चे की जान बचाने का प्रयास करते समय एक कार से टकरा जाता है और मारा जाता है।

हालांकि, उसकी जर्नी यहीं समाप्त नहीं होती है। अपने निधन पर, युसुके को पता चला कि स्वर्ग या नर्क उसकी किस्मत में नहीं है। जैसे-जैसे कथानक सामने आता है, उसका सामना कोएनमा से होता है, जो युसुके के भाग्य को निर्धारित करने की शक्ति रखती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

क्या है सीरीज की स्टार कास्ट?
यह सीरीज रोबोट कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित है और इसमें ताकुमी कितामुरा, शुहेई उएसुगी, जून शिसन और कनाटा होंगो जैसे सितारे हैं।

शो का निर्देशन शो सुकीकावा ने किया है। कजूताका साकामोतो इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। यु यु हाकुशो 14 दिसम्बर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। सीरीज अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज की गयी है। सीरीज में लगभग 45 मिनट के पांच एपिसोड्स हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!