Pushpa Actor Arrested: ‘पुष्पा’ एक्टर के चलते महिला जूनियर आर्टिस्ट ने लगाई फांसी, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में पुष्पा के बेस्ट फ्रेंड केशव का रोल निभाने वाले एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी को महिला जूनियर आर्टिस्ट के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर एक महिला जूनियर आर्टिस्ट की चुपके से तस्वीरें खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने का आरोप है। एक्टर की हरकत से महिला ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पुलिस ने जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है।

 



हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस ने बताया कि जगदीश के हैरेसमेंट से परेशान होकर महिला जूनियर आर्टिस्ट ने 29 नवंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद बुधवार को पंजागुट्टा पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि 27 नवंबर को जब महिला जगदीश के साथ थी, तो एक्टर ने उसकी कुछ तस्वीरें खींची थीं। इसके बारे में महिला को पता नहीं था। तस्वीरें लेने के बाद बाद जगदीश ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया और हैरेसमेंट से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

एक्टर जगदीश मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रेह थे। लहीं, बुधवार को एक्टर को पुलिस ने ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। अब जगदीश न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि जगदीश प्रताप भंडारी फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के बेस्ट फ्रेंड केशव का रोल निभाया था, जो हमेशा पुष्पा के नजर आया। इसी किरदार ने जगदीश को इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। ‘पुष्पा 2’ में भी वो काम कर रहे थे। लेकिन, अब गिरफ्तारी का अशर फिल्म की शूटिंग पर पडे़गा या नहीं इस पर कोई भी अपडेट नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!