देश में 40 से ज्यादा ठिकानों पर NIA के छापे, इस मामले को लेकर की जा रही कार्रवाई..

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में आए दिन छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह एक बार फिर देशभर में 40 से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी शुरू की। बताया गया है कि एजेंसी ने महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे से लेकर मीरा भायंदर तक में कई ठिकानों पर रेड की। वहीं, कर्नाटक में भी एजेंसी ने कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे। NIA ने जिन 44 जगहों पर छापे मारे हैं, उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे के ग्रामीण संभाग में 31, ठाणे शहर में नौ और भायंदर में एक ठिकाना शामिल है।

 



इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

 

 

 

जानकारी के अनुसार NIA के अधिकारियों की अभी छापेमारी चल रही है। ऐसे में इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अधिकारियों को कोई लीड या सबूत मिलता है, तो अन्य जगहों पर भी छापेमारी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो छापेमारी वाली लोकेशन की संख्या बढ़ जाएगी। NIA की तरफ से जिस मामले में कार्रवाई हो रही है, वो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है। इस्लामिक स्टेट के कुछ आतंकी अभी भी एक्टिव हैं, जिनके भारत में भी होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!