IAS Ranu Sahu News: निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर फैसला.. अब 14 को सुनवाई, इस वजह से टल गया फैसला

बिलासपुर: कथित कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित महिला आईएएस अधिकारी रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। जानकारी के मुताबिक़ नंबर नहीं आने कारण उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अब 14 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। दरअसल आज ही जस्टिस नरेन्द्र कुमार व्यास के कोर्ट में उनकी बेल पिटीशन पर हियरिंग होनी थी।

 



गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने महिला अधिकारी रानू साहू को इसी साल के जुलाई में हिरासत में लिया था। उनपर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप ईडी की ओर से लगाया गया था। वह फ़िलहाल जेल में बंद है। इस पूरी कार्रवाई के बाद राज्य सरकर ने उन्हें सेवा से निलंबित भी कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

रानू साहू के अलावा ईडी ने कई अन्य मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईएएस अफसर समीर विश्नोई और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया को भी हिरासत में लिया था। फ़िलहाल तीनो ही अफसर जेल में है।

बढ़ सकती है मुश्किलें

प्रदेश में चुनाव से पहले ईडी ने सालभर तक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। ईडी ने सरकार के करीबियों और अफसरों के ठिकानो पर लगातार छापेमारी भी की थी। फिलहाल समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्य चौरसिया न्यायिक हिरासत में है। तीनों ही अफसर पूर्ववर्ती सरकार के काफी खास थे, ऐसे में माना जा रहा है कि अब सरकार बदलने के बाद इनकी मुश्किलें कम होने के बजाये बढ़ सकती है। चुनावों से पहले भाजपा ने दावा किया था कि सत्ता में लौटने पर सभी तरह के घोटालों की गंभीरता से जाँच कराई जाएगी। वही डॉ रमन सिंह ने संभावना जताई है कि प्रदेश में ईडी की कार्रवाई में तेजी आ सकती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!