Road Accident: दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है।

 



मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि आठ लोगों की मौत हो गई।

कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुआ हादसा
पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना पुणे से 150 किलोमीटर दूर स्थित कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात 11:30 बजे के करीब ये हादसा हुआ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सड़क हादसे में हुई आठ लोगों की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन अहमदनगर से कल्याण की ओर जा रहा था। तभी पिंपलगांव जोगा में एक पेट्रोल पंप के पास उसकी ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा और पिकअप वाहन के चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!