Sad News : मैरिज एनिवर्सरी की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, सदमे में परिजन

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के कुरदा गांव में उस वक्त मैरिज एनिवर्सरी की खुशी मातम में बदल गई, जब युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. कुरदा गांव का युवक हिमांशु डहरिया, अपनी मैरिज एनिवर्सरी के लिए केक लेने बाइक से चाम्पा जा रहा था.

 



रास्ते में अंधेरा था और अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक हिमांशु डहरिया को कुचल दिया और उसे गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. चाम्पा पुलिस ने अज्ञात ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. हादसे के बाद परिजन, सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!