Sadak Hadsa : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे अकलतरा विधायक के बेटे और ड्राइवर, बीच सड़क पर पलटी कार, …ऐसे हुआ हादसा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अक़लतरा क्षेत्र के NH-49 फोरलेन में अर्जुनी-करूमहु गांव के पास सड़क हादसे में विधायक सौरभ सिंह के छोटे बेटे देवव्रत सिंह और ड्राइवर बाल-बाल बचे हैं. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक लगाई और बीच सड़क पर कार पलट गई. राहत की बात रही कि अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के बेटे और ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ. हादसे में दोनों को मामूली खरोच ही आई है. हादसे के बाद मौके पर भीड़ भी जुट गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

दरअसल, अकलतरा से विधायक के छोटे बेटे देवव्रत सिंह और ड्राइवर, बिलासपुर जा रहे थे, तभी NH-49 पर फोरलेन में अचानक सड़क पर बाइक आ गई, जिसे बचाने कार के ड्राइवर ने ब्रेक लगाई, जिससे कार बीच सड़क पर ही पलट गई. कार में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के छोटे बेटे देवव्रत सिंह और ड्राइवर सवार थे. राहत की बात रही कि दोनों को चोट नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!