Janjgir Big News : ऑनर किलिंग का मामला, आरोपी पिता और सौतेली मां गिरफ्तार, नाबालिग बेटी की हत्या की थी, सुसाइड की गढ़ी थी झूठी कहानी, PM रिपोर्ट से हत्या का हुआ खुलासा, …ऐसे और इस वजह से हत्या की थी कलयुगी मां-बाप ने… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. बेटी के प्रेम प्रसंग से कलयुगी पिता और सौतेली मां, इसकदर नाराज हुए कि दोनों ने मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस को बेटी के द्वारा सुसाइड करने की जानकारी दी थी, लेकिन PM रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हो गया. घटना 28-29 नवम्बर की रात को हुई थी.

 



दरअसल, पिसौद गांव में नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से उसके पिता विजय और सौतेली मां रेखा नाराज थी. 28 नवम्बर को दोनों ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी और पुलिस को आत्महत्या बताया, लेकिन जब PM रिपोर्ट आई तो पुलिस भी हैरान हो गई. PM रिपोर्ट से गला दबाकर हत्या होने का खुलासा हुआ. मामले में पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि नाबालिग बेटी के प्रेम सम्बन्ध से दोनों नाराज थे और दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

ऑनर किलिंग के मामले सामने आने के बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं और कलयुगी पिता और सौतेली मां की करतूत की लोगों में चर्चा है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पिता विजय और सौतेली मां रेखा को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!