Sakti Arrest : सक्ती में 15 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 4 सौ रुपये जुआरियों से जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने हटरी चौक के पास से जुआ खेलने वाले 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 3 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 52 हजार 4 सौ रुपये को जब्त किया गया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुख़बिर से सूचना मिली कि सक्ती के हटरी चौक के पास बिजली खंभा स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेला जा रहा है. मौके पर जाकर पुलिस ने दबिश दी तो 15 जुआरी रविशंकर, मोहन अग्रवाल, संजय जेसवानी, बिकाश अग्रवाल, कान्हा शर्मा, राजा अग्रवाल, सौरभ सलुजा, मनीष राठौर, सावन कुमार, तरूण भीन्डवानी, अनुराग जायसवाल, रौकी अग्रवाल, बिक्कु मित्तल, योगेन्द्र अग्रवाल, नागरमल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Action : बलौदा में बाजार के पास अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार और पुलिस बल, सहित नगर पंचायत के कर्मचारी रहे मौजूद

Related posts:

error: Content is protected !!