Sakti Arrest : देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, नगरदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. नगरदा पुलिस ने देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी संजीव कुमार चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार चंद्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि बरपालीकला गांव के संजीव कुमार चंद्रा, अपने घर के पीछे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है. मौके पर पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी संजीव कुमार चंद्रा के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ जब्त कर गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : ओम शांति भवन खरौद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

error: Content is protected !!