Sakti Arrest : बर्तन चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती पुलिस ने कसेरपारा के घर से बर्तन की चोरी करने वाले आरोपी युवक सचिन बरेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सचिन बरेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी सचिन बरेठ के पास चोरी की गई पीतल की बाल्टी और थाली को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती के कसेरपारा वार्ड 2 निवासी संजय कुमार खर्रा ने बताया कि उसके घर में एक चोर घुसकर घर में रखी पीतल की बाल्टी, थाली को चोरी कर भाग रहा था, जिससे पीछे भागने वह धक्का देकर भाग गया. मामले में सक्ती पुलिस ने एक संदेही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान मामले में सक्ती पुलिस ने कसेरपारा से आरोपी युवक सचिन बरेठ को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!