Sakti Complain : धान खरीदी केंद्र प्रभारी पर तौल से अधिक धान लेने का आरोपी, किसानों ने तहसीलदार और कलेक्टर से की शिकायत

सक्ती. अड़भार के धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से अधिक मात्रा में धान तौल कर लेने की शिकायत तहसीलदार और कलेक्टर से हुई है.

 



किसानों ने शिकायत में बताया कि किसानों से प्रत्येक बोरी में 2 किलो अधिक धान लिया गया है. एक किसान के धान को गीला बताकर 6 कट्टी धान काटकर उसके खाते में चढ़ाया गया है, वहीं एक अन्य किसान से प्रत्येक बोरी में 2 किलो धान अधिक लिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

शिकायत में यह भी बताया कि धान की मशीन चेक करने पर 14-15 प्रतिशत नमी बताकर अधिक मात्रा में धान लिया जाता है. शिकायत आवेदन में खरीदी प्रभारी को पिछले साल भी धान की अधिक मात्रा लेने को लेकर दोषी पाए जाने की जानकारी दी गई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ के 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण, आदेश जारी हुआ...

Related posts:

error: Content is protected !!