Salaar Advance Booking: पहले दिन ही भर जाएंगे थिएटर्स, एडवांस बुकिंग में ‘सालार’ ने मारी बाजी, बेची करोड़ों की टिकट

नई दिल्ली. केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार सीजफायर पार्ट 1 खबरों में बनी हुई है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म बस चंद दिनों में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जहां सालार फुल स्पीड में बिजनेस करती हुई दिख रही है।

 



सालार की बुकिंग के लिए टिकट खिड़की शुक्रवार 15 दिसंबर को खोली गई। महज तीन दिनों में फिल्म ने करोड़ों टिकट बेच ली है।

पहले दिन ही फुल होंगे थिएटर्स
सालार सीजफायर पार्ट 1 साउथ की मजबूत स्टार कास्ट शामिल है। फिल्म में लीड रोल प्रभास निभा रहे हैं। सालार एक्शन से भरपूर एक एक्शन एडवेंचर ड्रामा है। दर्शकों को उम्मीद है कि प्रशांत नील एक बार फिर केजीएफ का जादू सिल्वर स्क्रीन पर बिखेरेंगे। ऑडियंस का ये क्रेज एडवांस बुकिंग में भी साफ दिख रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

कहां बिकी सबसे टिकट ?
सालार ने पहले दिन के लिए भारत में सबसे ज्यादा बुकिंग तेलुगु भाषा यानी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में की है। इसके बाद मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी का नंबर है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सालार के अब तक 156888 टिकट बिक चुके हैं।

सालार ने कमाए कितने करोड़ ?
सालार ने महज तीन दिनों में एडवांस बुकिंग में एक लाख से ज्यादा टिकट बेच ली है। इसके साथ ही ओपनिंग डे के लिए फिल्म ने लगभग 3.74 करोड़ (37444190) का ग्रॉस बिजनेस भी कर लिया है। टिकट बेचने के मामले में सालार तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज में अभी चार दिन बाकी है। ऐसे में सालार का बिजनेस एडवांस बुकिंग में और तेजी पकड़ सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

कब रिलीज होगी फिल्म ?
सालार: सीजफायर पार्ट-1 का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सालार की रिलीज की बात करें तो फिल्म पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। वहीं, अब सालार 22 दिसबंर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!