Munawar Faruqui की दोनों गर्लफ्रेंड्स ने मिलकर खेला उनके साथ ये गेम? नाजिला पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

बिग बॉस सीजन 17 में हाल ही में मुनव्वर फारुकी विवादों में फंसते हुए नजर आए। एक तरफ जहां सलमान खान ने बीते वीकेंड के वार में उनकी जमकर क्लास लगाई, तो वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने आकर उनकी डबल डेटिंग की पोल पट्टी खोल दी।

 



हालांकि, इन सबके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस मुनव्वर फारूकी को अपना पूरा-पूरा समर्थन दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा को तो यूजर्स ने सोशल मीडिया पर स्टैंड अप कॉमेडियन को बदनाम करने के लिए खरी-खोटी सुनाई ही, लेकिन इसी के साथ नाजिला सिताशी की भी इस हरकत के कारण लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर नहीं बख्शा।

क्या मुनव्वर फारूकी को बदनाम कर रही हैं उनकी गर्लफ्रेंड?

नाजिला सिताशी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी किसी न किसी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ ही जाती है। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था, लेकिन एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर लौट आई हैं। नाजिला के इंस्टाग्राम पर कमबैक करते ही यूजर्स इस बता पर भड़के कि नाजिला बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी कि एक्स गर्लफ्रेंड को क्यों फॉलो कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

इतना ही ही नहीं कई यूजर्स ने आयशा खान के अलावा मुनव्वर की करंट गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी पर भी ये आरोप लगा दिया कि दोनों मिलकर मुनव्वर फारूकी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं और ये ऐसा फेमस होने के लिए कर रही हैं।

मुनव्वर को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ये ट्रेंड
आयशा खान के बिग बॉस 17 में आने के बाद फैंस अपना गुस्सा काबू नहीं कर पा रहे हैं और उन्होंने ट्विटर पर #STOPDEFAMINGMUNAWAR का ट्रेंड शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

एक यूजर ने लिखा, “मुनव्वर आपकी जनता आपको ऐसे टूटते हुए नहीं देख सकती है”। दूसरे यूजर ने लिखा, “बिग बॉस ने मनारा को मुनव्वर के साथ क्यों बुलाया? ये सब क्या चल रहा है, बिग बॉस दिखाने की क्या कोशिश कर रहे हैं”।

यूजर्स मुनव्वर फारुकी का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें अपने गेम पर फोकस करने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें कि आयशा खान बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड बनकर आई हैं, जिनकी हाल ही में अभिषेक कुमार के साथ मस्ती करते हुए एक फोटो जमकर वायरल हुई।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!