Sakti Attack Arrest : व्यक्ति पर प्राणघातक हमलाकर मोबाइल से रुपए की मांग करने वाले 4 आरोपी को हसौद पुलिस ने अलग-अलग गांव से किया गिरफ्तार

सक्ती. हसौद पुलिस ने व्यक्ति पर प्राणघातक हमला कर रुपए की मांग करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम को जब्त किया है.

 



हसौद थाना के टीआई ने बताया कि रमेश कुमार ने छः माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके ससुर को अज्ञात आरोपी द्वारा पंपघर के अंदर मारपीट कर चोट पहुंचाया था. इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच ने जुटी हुई थी, तभी 21 नवम्बर 2023 को आरोपियों के द्वारा रुपए की मांग कर धमकी देना पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल का सीडीआर, टीडीआर नंबर का जांच करने पर आरोपी राजेश खूंटे, रमेश महिलांगे, पंकज टंडन और सिद्धार्थ नागेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी घटना में समलित होने पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 201, 385, 506 (बी) और 34 के तहत चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और चारो आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!