Thief : सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम सहित 80 हजार रुपये सामान की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सक्ती थाना में केस दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के नंदौरकला गांव में अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी, नगदी रकम सहित 80 हजार रुपये के सामान की चोरी की है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, नंदौरकला गांव की महिला माहेश्वरी बाई कुर्रे, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पति और बेटे के साथ खाना खाकर अपने-कमरे में सो गए थे. इसी दौरान अज्ञात ने घर अंदर घुसकर नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल की चोरी कर ली, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

Related posts:

error: Content is protected !!