Accident : कार और बोलेरो में जोरदार टक्कर, हादसे में 4 लोग घायल, चारों घायल बिलासपुर रेफर, टक्कर से कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त, टक्कर के बाद बोलेरो जाकर खेत में पलटी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के तरौद चौक के पास NH-49 पर कार और बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई है. हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं. घायल 2 व्यक्ति के पैर में गम्भीर चोट आई है और चारों घायलों को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. टक्कर से कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं बोलेरो सड़क के किनारे खेत में पलट गई. दरअसल, बिलासपुर की ओर से कार आ रही थी. अकलतरा की ओर से बोलेरो जा रही थी. इस दौरान तरौद चौक के पास NH-49 पर कार और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई. कार में 2 और बोलेरो में 2 व्यक्ति सवार थे और चारों को चोट आई है, जिसमें 2 की हालत गम्भीर है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!