Accident : NH-49 में कार ने बोलेरो को मारी टक्कर, सुपरवाइजर और बोलेरो ड्राइवर घायल, कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के NH-49 में कार ने बोलेरो को टक्कर मार दी. हादसे में बोलेरो चालक विक्रम नायक, सुपरवाइजर चित्रकान्त तिवारी को चोट आई थी. दोनों घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने कार क्रमांक CG 10 BL 0874 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के पचपेड़ी स्टारेक्स मिनरल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चिल्हाटी के असिस्टेंट मैंनेजर अनिल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोरबा से कम्पनी के काम खत्म करके कंपनी आ रहे थे, तभी अकलतरा के NH-49 में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इससे बोलेरो में सवार चालक और सुपरवाइजर को चोट आई थी. दोनों घायल इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!