Arrest : 40 पाव देशी प्लेन के शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लटिया गांव से देशी प्लेन शराब की बिक्री करने वाले आरोपी मनोज कुमार साहू को गिरफ्तार है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज कुमार साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि लटिया गांव का मनोज साहू, भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब की बिक्री करने के लिए पकरिया चौक के पास रखा है. मौके पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार साहू के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब को जब्त कर गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

error: Content is protected !!