Attack Arrest : प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर का मामला, पुरानी रंजिश के चलते दिया था घटना को अंजाम

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी सोनी बरेठ को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले में 307, 452, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी सोनी बरेठ, जांजगीर के बीटीआई चौक का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, जांजगीर के अश्वनी गुप्ता ने रिपोर्ट लिखाई कि वह अपने दोस्त के घर में था. इसी दौरान सोनी बरेठ, अपने 3 साथी के साथ पहुंचा और घर भीतर घुसकर प्राणघातक हमला कर दिया. घटना के पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था और फिर फरार आरोपी सोनी बरेठ हो गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!