Big Accident : रफ्तार का कहर, हादसे में उपसरपंच और पटवारी के पति की मौत, अन्य 4 लोग घायल, कार में सवार थे 6 लोग, नए साल खुशियां बदली मातम में… विस्तार से पढ़िए…

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र में धनेलीभाठा कार हादसे में उपसरपंच और पटवारी के पति की मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य 4 लोग घायल हुए हैं. यहां नए साल की खुशी मातम में बदल गई है. बाराद्वार से लवसरा गांव लौटते वक्त हादसा हुआ है. घायल 4 लोगों को इलाज के लिए सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, लवसरा गांव की पटवारी के पति रवि कंवर, उपसरपंच चतुरमन साहू समेत 6 लोग कार में सवार होकर बाराद्वार गए थे. वहां से लवसरा लौटते वक्त धनेलीभाठा में अनियंत्रित होकर कार घर की बाउंड्रीवाल से टकरा गई.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

कार को रवि कंवर चला रहा था. हादसे में लवसरा के उपसरपंच चतुरमन साहू और पटवारी के पति रवि कंवर की मौत हो गई है, वहीं 4 लोग सुरेंद्र बरेठ, हीरेन्द्र साहू, ईश्वरी साहू और राजेंद्र सिदार घायल हुए हैं और चारों को सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!