Big Arrest : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार, भेजा गया जेल, मड़वा प्लांट में है पोस्टिंग

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर मायाराम उर्फ मयंक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मड़वा प्लांट में आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर की पोस्टिंग है और आरोप है कि उसने कॉलोनी के आवास में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता युवती ने एफआईआर में बताया है कि आरोपी ने घटना का फ़ोटो-वीडियो भी बना लिया है और वायरल करने की धमकी दे रहा था. आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर, बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर मायाराम उर्फ मयंक से उसकी पहचान हुई थी. इसके बाद पीड़िता को मड़वा प्लांट के क्वार्टर में ले गया, फिर नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया. फिर आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर मायाराम उर्फ मयंक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!