Bike Thief : रौताही मेला देखने गए युवक की सक्ती बुधवारी बाजार से बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के बुधवारी बाजार से रौताही मेला देखने गए युवक रमेश कुमार केंवट की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 के तहत केस दर्ज किया है. युवक रमेश, अपने अन्य दो दोस्तों रितेश यादव, उदित यादव के साथ रौताही मेला देखने गया था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोंठी गांव के रमेश कुमार केंवट ने आज 19 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 10 जनवरी को अपने अन्य दो दोस्तों के साथ रौताही मेला देखने गया था. वहां अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AQ 7082 को बुधवारी बाजार के पास खड़ी करके मेला देखने चले गए.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!